रक्तदान के क्या लाभ हैं?
हम सभी एक शिक्षित और सभ्य समाज के नागरिक हैं। हमें केवल अपनी ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की भलाई के बारे में भी सोचना चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर जरूरतमंदों की निःस्वार्थ सहायता करना हमारा कर्तव्य है।
आज हम बात करेंगे रक्तदान (Blood Donation) की।
रक्तदान है जीवनदान
हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जरूरतमंदों को नया जीवन देता है। इसका वास्तविक महत्व तब समझ में आता है, जब हमें या हमारे किसी करीबी को रक्त की आवश्यकता पड़ती है। दुर्घटना या बीमारी किसी के साथ भी हो सकती है, इसलिए रक्तदान जैसे पुण्य कार्य में सभी को आगे आना चाहिए।
देशभर में NACO, Red Cross Society जैसी संस्थाएं रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन यह तभी सफल होगा जब हम स्वयं रक्तदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
रक्तदान की आवश्यकता क्यों है?
• हर वर्ष करोड़ों लोगों को रक्त की आवश्यकता होती है
• हर 2 सेकंड में भारत में किसी न किसी व्यक्ति को रक्त चाहिए
• एक बड़ी दुर्घटना में 100 यूनिट तक रक्त की जरूरत पड़ सकती है
• एक बार रक्तदान कर आप 3 लोगों की जान बचा सकते हैं
• ऑपरेशन, इमरजेंसी व गंभीर बीमारियों में समय पर रक्त न मिले तो मृत्यु तक हो सकती है
रक्तदान करने के लाभ
• हृदय रोग और कैंसर का खतरा कम होता है
• शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा घटती है
• 1 बार रक्तदान से लगभग 650 कैलोरी खर्च होती है
• शरीर में आयरन का संतुलन बना रहता है
• रक्तदाता में हार्ट अटैक का खतरा 33% तक कम होता है
• अस्थि मज्जा (Bone Marrow) सक्रिय रहती है
• रक्त निर्माण की प्रक्रिया तेज होती है
• मुफ्त में शारीरिक व लैब जांच हो जाती है
• कोई दुष्प्रभाव नहीं होता
• सबसे बड़ा लाभ — आत्मिक संतोष और खुशी
रक्तदान कैसे करें?
मानव शरीर में लगभग 5–6 लीटर (10 यूनिट) रक्त होता है।
रक्तदान में केवल 1 यूनिट रक्त लिया जाता है।
प्रक्रिया सरल, सुरक्षित और दर्दरहित होती है।
रक्तदान कौन कर सकता है?
• आयु: 18 से 60 वर्ष
• वजन: 45 किलोग्राम से अधिक
• हीमोग्लोबिन: 12.5% से अधिक
• पुरुष: हर 3 महीने में
• महिलाएं: हर 4 महीने में
रक्तदान कौन नहीं कर सकता?
• पिछले रक्तदान में अधिक कमजोरी या चक्कर आया हो
• 24 घंटे में शराब का सेवन किया हो
• HIV पॉजिटिव व्यक्ति
• माहवारी, गर्भावस्था या स्तनपान की स्थिति
• गंभीर रोग: कैंसर, हृदय, किडनी, लीवर, एड्स, पीलिया आदि
रक्तदान से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य
• भारत में केवल 4% लोग ही रक्तदान करते हैं
• रक्तदान में मात्र 15–20 मिनट लगते हैं
• 24 घंटे में रक्त की पूर्ति हो जाती है
• जीवनभर में रक्तदान कर 500 लोगों को जीवनदान दिया जा सकता है
• O-Negative को Universal Donor कहा जाता है
• AB-Group का प्लाज्मा सभी को दिया जा सकता है
• हर 3 में से 1 व्यक्ति को जीवन में कभी न कभी रक्त की जरूरत पड़ती है
🙏 आज ही रक्तदान का संकल्प लें — किसी की जिंदगी बचाएँ 🙏
यदि यह जानकारी उपयोगी लगे, तो कृपया Share करें।
आध्यात्मिक एवं ज्योतिषीय मार्गदर्शन हेतु संपर्क करें
Dr. Bhargu Astrologer
📞 Contact / WhatsApp: 9920255211
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें