गुरु चांडाल योग : कारण, प्रभाव और उपाय
गुरु ज्ञान, विवेक और बुद्धि प्रदान करता है,
जबकि राहु एक छाया ग्रह है जो प्रायः अनिष्ट फल देता है।
मान्यता है कि
बृहस्पति देवताओं के गुरु हैं
और राहु राक्षसों के गुरु।
जब कुंडली में गुरु और राहु की युति होती है,
तब गुरु चांडाल योग का निर्माण होता है।
राहु के प्रभाव में आकर
गुरु भी शुभ फल देने के स्थान पर
अनिष्ट प्रभाव देने लगता है।
चांडाल को नीच प्रवृत्ति का प्रतीक माना गया है
और कहा गया है कि उसकी छाया तक
गुरु तत्व को अशुद्ध कर सकती है।
चांडाल योग से प्रभावित जातक
इस योग में जातक अपने ही गुरु से
ईर्ष्या भाव रखने लगता है।
इसके प्रभाव से—
• पराई स्त्रियों में आसक्ति
• चरित्र में गिरावट
• चोरी, जुआ, सट्टा
• नशा, हिंसक प्रवृत्ति
• अनैतिक कार्यों में लिप्तता
जैसे दोष उत्पन्न हो जाते हैं।
गुरु चांडाल योग के प्रभाव
• जातक अपने गुरु का अनादर करता है
• गुरु के प्रति ईर्ष्या और अविश्वास रहता है
यदि कुंडली में राहु मजबूत हो—
• जातक गुरु के कार्य को अपनाता है
• लेकिन गुरु के सिद्धांतों को नहीं मानता
• शिष्यों के सामने गुरु का अपमान होता है
यदि राहु कमजोर हो—
• जातक गुरु का सम्मान करता है
• लेकिन गुरु राहु के दुष्प्रभाव को रोक नहीं पाता
इस स्थिति में
गुरु का प्रभाव कमजोर पड़ जाता है
और राहु हावी रहता है।
गुरु चांडाल योग के उपाय
1️⃣ राहु ग्रह का जप और दान करें
2️⃣ गाय को भोजन कराएं और नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करें
3️⃣ कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले बड़ों की सलाह लें
4️⃣ वाणी पर संयम रखें और प्रसन्न रहने का प्रयास करें
5️⃣ माता-पिता और बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करें
6️⃣ अपने गुरु की निस्वार्थ भाव से सेवा करें
7️⃣ नियमित रूप से हल्दी व केसर का तिलक लगाएं
8️⃣ गरीब बच्चों की शिक्षा में सहयोग करें
9️⃣ भगवान गणेश और देवी सरस्वती की आराधना करें
🔟 बरगद के वृक्ष में कच्चा दूध अर्पित करें
1️⃣1️⃣ केले के वृक्ष का पूजन करें
आध्यात्मिक एवं ज्योतिषीय मार्गदर्शन हेतु संपर्क करें
Dr. Bhargu Astrologer
📞 Contact / WhatsApp: 9920255211
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें