📞 💬

गुरुवार, 4 जनवरी 2018

धनतेरस का महत्व और 12 शुभ खरीदारी वस्तुएँ



धनतेरस का महत्व और 12 शुभ खरीदारी वस्तुएँ

हर साल की तरह इस साल भी कार्तिक मास की कृष्ण त्रयोदशी को धनतेरस का पर्व दीपावली से ठीक दो दिन पहले आता है।
कहा जाता है कि इस दिन यमराज, भगवान धनवंतरी, माँ लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा का विशेष महत्व है।

धनतेरस से ही दीपावली पर्व की शुरुआत मानी जाती है।
इस दिन सोना-चाँदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि वस्तुएँ खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है।

लोक मान्यता के अनुसार धनतेरस एक धन लगाकर तेरह गुना धन पाने का पर्व है।
इसी कारण अमीर-गरीब हर वर्ग का व्यक्ति इस दिन कुछ न कुछ अवश्य खरीदता है।


धनतेरस पर खरीदने योग्य 12 शुभ वस्तुएँ

1. गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति

धनतेरस के दिन गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति अवश्य खरीदें। इससे घर में धन-संपत्ति का आगमन होता है और पूरे वर्ष धन की कमी नहीं रहती।

2. धातु का सामान

सोना, चाँदी और पीतल खरीदना सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इससे पूरे वर्ष घर में लक्ष्मी का वास बना रहता है।

3. स्फटिक का श्री-यंत्र

स्फटिक का श्री-यंत्र घर लाने से लक्ष्मी आकर्षित होती हैं। पूजा के बाद इसे केसरिया कपड़े में बाँधकर धन स्थान पर रखें।

4. नई झाड़ू

धनतेरस पर नई झाड़ू लाने से नकारात्मक शक्तियाँ दूर होती हैं और लक्ष्मी का आगमन होता है।

5. कौड़ी

धनतेरस के दिन कौड़ी की पूजा कर उसे धन स्थान पर रखने से लक्ष्मी घर से नहीं जाती।

6. शंख

धनतेरस पर शंख लाएँ और दीपावली पूजन में बजाएँ। इससे घर में लक्ष्मी का प्रवेश होता है।

7. नमक

इस दिन नमक को पानी में मिलाकर पोछा लगाने से दरिद्रता दूर होती है।

8. धनिया

धनिया धन का प्रतीक है। इसकी पूजा कर घर के आंगन या गमले में रखें।

9. कुबेर की मूर्ति या तस्वीर

कुबेर देव की मूर्ति या तस्वीर लाकर पूजा करें और धन स्थान पर रखें।

10. गोमती चक्र

धनतेरस पर गोमती चक्र की पूजा कर उसे तिजोरी में रखें या स्वयं धारण करें।

11. सात मुखी रुद्राक्ष

सात मुखी रुद्राक्ष की पूजा करने से माँ लक्ष्मी के साथ-साथ महादेव की कृपा बनी रहती है।

12. दीपक (यमराज के नाम का दिया)

धनतेरस वर्ष का एकमात्र दिन है जब यमराज की पूजा होती है। इस दिन लक्ष्मी के साथ-साथ यमराज के नाम का भी दिया जलाया जाता है।


आध्यात्मिक मार्गदर्शन एवं दोष निवारण हेतु संपर्क करें

Dr. Bhargu Astrologer
📞 Contact / WhatsApp: 9920255211



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मानसिक शांति और तनाव कम करने के लिए सरल ज्योतिषीय उपाय

मानसिक शांति और तनाव कम करने के लिए सरल ज्योतिषीय उपाय  क्या मन हमेशा बेचैन रहता है? क्या तनाव, चिंता या नकारात्मक विचार आपका पीछा नहीं छोड़...