📞 💬

रविवार, 4 फ़रवरी 2018

जीवन के चार अनमोल रत्न



जीवन के चार अनमोल रत्न

आध्यात्मिक मार्गदर्शन

Dr. Bhargu Astrologer
📞 Contact / WhatsApp: 9920255211

1. पहला रत्न – “माफी”

कोई आपके लिए कुछ भी कहे,
उसकी बात को अपने मन में न बैठाइए।
न प्रतिकार की भावना रखें,
न बदले का विचार करें।
क्षमा करना आत्मा की सबसे बड़ी शक्ति है।


2. दूसरा रत्न – “भूल जाना”

आपने दूसरों के लिए जो भी उपकार किया हो,
उसे सदा के लिए भूल जाएँ
उसके बदले में किसी प्रतिफल या धन्यवाद की
आशा मन में न रखें।
निष्काम कर्म ही सच्चा पुण्य है।


3. तीसरा रत्न – “विश्वास”

अपनी मेहनत पर और
उस परमपिता परमात्मा पर
अटूट विश्वास रखें
यही विश्वास आपको हर कठिनाई से
सफलता की ओर ले जाता है।


4. चौथा रत्न – “वैराग्य”

यह सदैव स्मरण रखें कि
जिसका जन्म हुआ है,
उसकी मृत्यु भी निश्चित है।
इसलिए जीवन से लिप्त हुए बिना,
वर्तमान में जीना सीखिए।
यही जीवन का वास्तविक सत्य है।


प्रभु कहते हैं…

होती आरती, बजते शंख,
पूजा में सब खोए हैं।
मंदिर के बाहर तो देखो,
भूखे बच्चे सोए हैं।
एक निवाला इनको देना,
प्रसाद मुझे चढ़ जाएगा।
मेरे द्वार पर जो माँगने आया,
तुझे बिन माँगे सब मिल जाएगा।


जीवन का सत्य

जीवन के रास्ते बड़े अजीब होते हैं—
कभी हार होती है, कभी जीत होती है।
तमन्ना रखो समंदर की गहराई को छूने की,
क्योंकि किनारों पर
तो बस जीवन की शुरुआत होती है।


आप सभी को राम राम 🙏


आध्यात्मिक मार्गदर्शन

Dr. Bhargu Astrologer
📞 Contact / WhatsApp: 9920255211



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मानसिक शांति और तनाव कम करने के लिए सरल ज्योतिषीय उपाय

मानसिक शांति और तनाव कम करने के लिए सरल ज्योतिषीय उपाय  क्या मन हमेशा बेचैन रहता है? क्या तनाव, चिंता या नकारात्मक विचार आपका पीछा नहीं छोड़...