📞 💬

शनिवार, 20 जनवरी 2018

शिवलिंग पर अर्पण सामग्री और उनके फल



शिवलिंग पर अर्पण सामग्री और उनके फल

Dr. Bhargu Astrologer
📞 Contact / WhatsApp: 9920255211

द्रव्य अर्पण का फल

  1. शिवलिंग पर दूध अर्पित करने से उत्तम स्वास्थ्य एवं आरोग्य की प्राप्ति होती है।
  2. दही अर्पित करने से जीवन में हर्ष, उल्लास और मानसिक शांति मिलती है।
  3. शहद चढ़ाने से रूप-सौंदर्य बढ़ता है, वाणी में मधुरता आती है और समाज में लोकप्रियता मिलती है।
  4. घी अर्पित करने से तेज, ओज और आत्मबल की प्राप्ति होती है।
  5. शक्कर अर्पित करने से सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की वृद्धि होती है।
  6. इत्र अर्पित करने से धर्म, पुण्य और सद्गुणों की प्राप्ति होती है।
  7. सुगंधित तेल चढ़ाने से धन-धान्य में वृद्धि तथा भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।
  8. चंदन अर्पित करने से यश, कीर्ति और मान-सम्मान प्राप्त होता है।
  9. केसर अर्पित करने से दाम्पत्य जीवन सुखमय होता है, विवाह संबंधी बाधाएँ दूर होती हैं और शीघ्र विवाह योग बनते हैं।
  10. भांग अर्पित करने से पापों का नाश होता है और बुरे प्रभाव समाप्त होते हैं।
  11. आँवला या आँवले का रस अर्पित करने से दीर्घायु की प्राप्ति होती है।
  12. गन्ने का रस चढ़ाने से पारिवारिक सुख, प्रेम और सामंजस्य बना रहता है।
  13. गेहूँ अर्पित करने से वंश वृद्धि होती है तथा योग्य एवं आज्ञाकारी संतान प्राप्त होती है।
  14. चावल अर्पित करने से धन, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
  15. तिल अर्पित करने से पापों एवं रोगों का नाश होता है।
  16. जौ अर्पित करने से सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है।

पुष्प व पत्र पूजन का फल

  1. बेलपत्र से पूजन करने से सभी संकटों का नाश होता है।
  2. दूर्वा से पूजन करने से दीर्घायु की प्राप्ति होती है।
  3. हरसिंगार के फूलों से पूजन करने पर सुख-संपत्ति और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।
  4. चमेली के फूल चढ़ाने से सुख-समृद्धि बढ़ती है।
  5. धतूरे से पूजन करने पर भगवान शिव सुयोग्य एवं यशस्वी पुत्र प्रदान करते हैं।
  6. आँकड़े के फूल से पूजन एवं शृंगार करने पर जीवन के सभी सुख मिलते हैं और पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
  7. अलसी के फूलों से पूजन करने से व्यक्ति सभी देवताओं का प्रिय बनता है।
  8. बेला के फूल से पूजन करने पर मनचाहा और सुंदर जीवनसाथी प्राप्त होता है।
  9. जूही के फूल से पूजन करने से घर-व्यवसाय में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।

आध्यात्मिक मार्गदर्शन

Dr. Bhargu Astrologer
📞 Contact / WhatsApp: 9920255211


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मानसिक शांति और तनाव कम करने के लिए सरल ज्योतिषीय उपाय

मानसिक शांति और तनाव कम करने के लिए सरल ज्योतिषीय उपाय  क्या मन हमेशा बेचैन रहता है? क्या तनाव, चिंता या नकारात्मक विचार आपका पीछा नहीं छोड़...