एक छोटा प्रसंग – जीवन बदल देने वाली सीख
एक बार शहर में एक प्रसिद्ध ज्योतिषी का आगमन हुआ।
कहा जाता था कि उनकी वाणी कभी असत्य नहीं होती —
वे जो भी बताते हैं, 100% सत्य सिद्ध होता है।
₹501/- देते हुए शर्मा जी ने अपना दाहिना हाथ आगे बढ़ाया और बोले—
“महाराज, मेरी मृत्यु कब, कहाँ और किन परिस्थितियों में होगी?”
ज्योतिषी ने शर्मा जी की हस्तरेखाएँ देखीं,
चेहरे और माथे को देर तक अपलक निहारा।
फिर स्लेट पर कुछ अंक लिखकर जोड़-घटाव किया।
काफी देर बाद गंभीर स्वर में बोले—
“शर्मा जी, आपकी भाग्यरेखाएँ बताती हैं कि
जितनी आयु आपके पिता को प्राप्त होगी, उतनी ही आयु आपको भी मिलेगी।
और जिन परिस्थितियों में, जिस स्थान पर आपके पिता की मृत्यु होगी,
उसी प्रकार और उसी स्थान पर आपकी भी मृत्यु होगी।”
यह सुनते ही शर्मा जी भयभीत हो उठे
और बिना कुछ कहे वहाँ से चले गए…
एक घंटे बाद…
लोगों ने एक अद्भुत दृश्य देखा—
शर्मा जी वृद्धाश्रम से अपने वृद्ध पिता को सहारा देकर घर ला रहे थे…!!
जीवन की सबसे बड़ी सीख
👉 भाग्य को कोसने से कुछ नहीं बदलता
👉 कर्म बदलो — भविष्य अपने आप बदल जाएगा
👉 जो व्यक्ति
माता-पिता की सेवा करता है,
वह अपने भाग्य की रेखाएँ खुद लिखता है।
🙏 माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म और सबसे बड़ा पुण्य है।
आध्यात्मिक मार्गदर्शन
Dr. Bhargu Astrologer
📞 Contact / WhatsApp: 9920255211
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें