जीवन के कड़वे लेकिन सच्चे अनुभव
- क़ाबिल लोग न किसी को दबाते हैं, न किसी से दबते हैं।
- ज़माना अजीब है — नाकाम लोगों का मज़ाक उड़ाता है और कामयाब लोगों से जलता है।
- इज्ज़त आदमी की नहीं, ज़रूरत की होती है। ज़रूरत खत्म, इज्ज़त खत्म।
- सच्चा चाहने वाला हर विषय पर बात करेगा, लेकिन धोखा देने वाला सिर्फ़ प्यार की बातें करेगा।
- दिल में उतनी ही जगह दो, जितनी सामने वाला देता है — वरना या तो खुद रोओगे या वो रुलाएगा।
- खुश रहो, लेकिन कभी संतुष्ट मत रहो।
- ज़िंदगी में सफल होना है तो पैसे जेब में रखो, दिमाग़ में नहीं।
- इंसान अपनी कमाई से नहीं, अपनी ज़रूरतों से गरीब होता है।
- जब तक पैसा है, दुनिया पूछेगी — भाई, तू कैसा है?
- हर मित्रता के पीछे कोई न कोई स्वार्थ होता है।
- दुनिया में सबसे ज़्यादा सपने “लोग क्या कहेंगे” ने तोड़े हैं।
- जब लोग अनपढ़ थे, परिवार एक थे; टूटे परिवारों में अक्सर पढ़े-लिखे लोग मिलते हैं।
- जन्मों से टूटे रिश्ते भी जुड़ जाते हैं — बस सामने वाले को काम पड़ना चाहिए।
- हर समस्या के दो समाधान होते हैं — भाग लो (Run Away) या भाग लो (Participate), चुनाव तुम्हारा है।
- ऐसा व्यवहार रखो कि कोई तुम्हारे बारे में बुरा भी कहे, तो कोई विश्वास न करे।
- अपनी सफलता का रौब माता-पिता को मत दिखाओ; उन्होंने अपनी ज़िंदगी हारकर तुम्हें जिताया है।
- लोकप्रिय होना हो तो सबसे ज़्यादा “आप”, फिर “हम” और सबसे कम “मैं” शब्द का प्रयोग करो।
- इस दुनिया में कोई हमदर्द नहीं होता; लाश के पास भी अपने लोग पूछते हैं — और कितना वक़्त लगेगा?
- दुनिया के दो असंभव काम — माँ की ममता और पिता की क्षमता का अंदाज़ा लगाना।
- कितना कुछ जानता होगा वो, जो मेरी मुस्कान देखकर भी पूछ लेता है — तुम उदास क्यों हो?
- अगर कोई तुम्हें गुस्सा दिलाने में सफल हो जाए, तो समझो तुम उसकी कठपुतली हो।
- मन की बात साफ़ कह दो, क्योंकि सच फैसले करता है और झूठ फासले।
- कोई तुम्हें नज़रअंदाज़ करे तो बुरा मत मानो — लोग अक्सर हैसियत से बाहर की चीज़ें नज़रअंदाज़ करते हैं।
- संस्कारों से बड़ा कोई धन नहीं।
- गलती स्वीकार करने और गुनाह छोड़ने में देर मत करो — सफ़र जितना लंबा, वापसी उतनी कठिन।
- दुनिया में सिर्फ़ माँ-बाप ही बिना स्वार्थ प्यार करते हैं।
- कोई उसकी बेबसी न देख सका, जो साँसें गुब्बारों में भरकर बेच रहा है।
- घर आए अतिथि का अपमान मत करो; अपमान तुम करोगे और समाज तुम्हारा करेगा।
- हँसते रहो तो दुनिया साथ है, आँसुओं को तो आँखों में भी जगह नहीं मिलती।
- भगवान का संतुलन अद्भुत है — जो 100 किलो अनाज उठा सकता है, वो खरीद नहीं सकता; जो खरीद सकता है, वो उठा नहीं सकता।
- जिनमें संस्कार और आचरण की कमी होती है, वही दूसरों को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं।
- अगर तुम किसी को धोखा देकर बच गए, तो याद रखना — ऊपर वाला हिसाब ज़रूर करेगा।
उम्मीद है ये खूबसूरत पंक्तियाँ आपको पसंद आएँगी
और आपकी अंदरूनी खूबसूरती में एक हंसमुख निखार लाएँगी।
आध्यात्मिक मार्गदर्शन एवं दोष निवारण हेतु संपर्क करें
Dr. Bhargu Astrologer
📞 Contact / WhatsApp: 9920255211
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें